Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमरनाथ यात्रा रद्द होते ही कश्मीर में 6 दिनों का पूर्ण Lockdown

webdunia
जम्मू। वार्षिक अमरनाथ यात्रा रद्द करने की घोषणा के साथ ही कश्मीर वादी में बुधवार से 6 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।
webdunia
साथ ही जम्मू-कश्मीर के अन्य जिलों में भी शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू जैसे लॉकडाउन (Lockdown) की तैयारी आरंभ हो गई है।
webdunia
कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों ने केंद्र प्रशासित जम्मू कश्मीर प्रदेश प्रशासन को एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने पर मजबूर कर दिया।
webdunia
यह लॉकडाउन 27 जुलाई की सुबह तक श्रीनगर समेत वादी के नौ जिलों में प्रभावी रहेगा। बांदीपोरा जिले में यह लॉकडाउन प्रभावी नहीं होगा। प्रदेश प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी गई है।
webdunia