Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Indian Navy का मिशन जारी, तस्वीरों में देखें समंदर में जिंदगी बचाने की जंग

webdunia
मुंबई। साइक्लोन ताउते से समुद्र में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना का मिशन जारी है। बजरे (बार्ज) पी-305 पर मौजूद लोगों में से 49 लोग अब भी लापता हैं।
webdunia
उल्लेखनीय है कि बजरे पी305 चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण मुंबई के तट से कुछ दूरी पर सागर में फंस गया था और फिर डूब गया था। नौसेना ने बृहस्पतिवार को भी हेलीकॉप्टर तैनात किए और हवाई मार्ग से तलाश एवं बचाव अभियान चलाया।
webdunia
बेहद खराब मौसम से जूझते हुए नौसेना के जवानों ने बजरे पी305 पर मौजूद 261 लोगों में से अब तक 186 को बचा लिया है, दो लोगों को 'टगबोट' वारप्रदा से बचाया गया है।
webdunia
एक अधिकारी ने बताया कि अब लोगों के जीवित मिलने की संभावना बहुत ही कम है। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने घोषणा की है कि वह पड़ताल करेगी कि चक्रवात की चेतावनी के बावजूद ये बजरे पानी में क्यों थे।
webdunia
नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि नौसेना का तलाश एवं बचाव अभियान चौथे दिन भी जारी है। नौसेना के पोत तथा विमान पी305 पर मौजूद लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह बजरे मुंबई तट से 35 समुद्री मील दूर पर डूब गया था।
webdunia
उन्होंने बताया कि नौसेना का एक अन्य पोत आईएनएस तलवार भी इस अभियान में मदद कर रहा है।
webdunia
भारतीय नौसेना और तटरक्षक नौकाएं एवं हेलिकॉप्टर के साथ-साथ ओएनजीसी के पोत जीवितों की तलाश कर रहे हैं। तूफान में डूबे पी-305 और दो अन्य निर्माण बजरों के लंगर उखड़ गए और ये फिसलते चले गए।
webdunia
इन तीन बजरों पर काम कर रहे करीब 600 कर्मचारी एफकॉन के हैं। इन बजरों के अलावा, ओएनजीसी का ऑइल ड्रिलिंग रिग ‘सागर भूषण’ भी अपने स्थान से खिसक गया था। रिग में 101 लोग थे। (All photos by Runa Ashish)