Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ठंड का कहर: प्रसिद्ध डल झील जमी

webdunia
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने से गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध डल झील जम गई।
webdunia
शहर में नालों और नालियों सहित पीने के पानी के नल और अन्य जलाशयों का पानी भी जम गया। सुबह सूर्य दिखाई दिया, हालांकि बर्फीली हवाएं चलने के कारण लोग घरों के अंदर ही रहें।
webdunia
श्रीनगर में रात का पारा शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने से डल झील जम गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप निकलने से इन जलस्रोतों के किनारे की बर्फ पिघल गई है। हालांकि आंतरिक हिस्से जमे हुए रहे।
webdunia
सुबह-सुबह शिकारावाले डल झील में अपनी नावों के लिए रास्ता बनाते हुए बर्फ तोड़ते हुए नजर आए। एक शिकारे वाले अहमद ने बताया कि चूंकि पानी जम गया हम अपनी नावों के लिए रास्ता बनाने के वास्ते बर्फ तोड़ रहे हैं।
webdunia
शहर में ठंड बढ़ने से ऑटो-चालक और ट्रांसपोर्टर्स के अलावा मैकेनिक सड़क के किनारे अलाव सेंकते देखे गए।