Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Coronavirus: 172 दिन बाद दिल्ली में मेट्रो सेवा बहाल, 7 लाइनों पर दौड़ी ट्रेनें

webdunia
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की वजह से 172 दिन तक सेवा बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन, वॉयलेट लाइन और ग्रीन लाइन पर गुरुवार को सेवा बहाल कर दी गई। येलो लाइन और रैपिड मेट्रो लाइन पर सबसे पहले सोमवार को सेवा बहाल हुई।
webdunia
इसके बाद ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर बुधवार को सेवा बहाल कर दी गई गई। इन तीन लाइनों पर गुरुवार को सेवा बहाल होने के बाद डीएमआरसी ने ट्वीट किया, 'अब दिल्ली मेट्रो की सात लाइनों पर सेव बहाल है!
webdunia
सोमवार को दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन पर आंशिक रूप से सेवा बहाल की थी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 22 मार्च को मेट्रो सेवा बंद कर दी गई थी।
webdunia
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके बाद डीएमआरसी ने कहा था कि वह सात से 12 सितंबर के बीच, तीन चरणों में सेवाएं बहाल करेगी।
webdunia
डीएमआरसी ने एक बयान में बताया कि कई लाइनों - येलो, ब्लू और पिंक लाइन - पर सेवा बहाल होने के बाद बुधवार रात आठ बजे तक 53,400 यात्रियों ने यात्रा की।