Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भीषण कोहरे और प्रदूषण की चपेट में दिल्ली

webdunia
नई दिल्ली। सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी भीषण कोहरे की गिरफ्त में रही और इस दौरान दृश्यता जबर्दस्त ढंग से कम रही। कोहरे के चलते ट्रेन एवं विमान सेवाएं प्रभावित रहीं।
webdunia
कुछ वेधशालाओं में दृश्यता शून्य मीटर तक दर्ज की गई। प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया है। भीषण ठंड को देखते हुए कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
webdunia
न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत तापमान से 5 डिग्री कम है और हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।
webdunia
सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में सुबह 8.30 बजे दृश्यता 0 मीटर दर्ज की गई, वहीं सुबह 5.30 बजे सफदरजंग में दृश्यता 100 मीटर और पालम में 0 मीटर दर्ज की गई थी।
webdunia
मंगलवार को भी इसी तरह का कोहरा देखने को मिल सकता है और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
webdunia
कड़ाके की ठंड, अत्यधिक नमी और हवा की कम गति के कारण प्रदूषक कण एकत्रित होने से रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बिगड़ गई।