धनतेरस पर बाजारों में लौटी रौनक, बढ़ी सोना-चांदी की खरीदी
धनतेरस से दीपावली त्योहार की शुरुआत के साथ ही बाजार में रौनक लौट आई है। धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीद बढ़ी।
कोविड-19 संकट के चलते नरमी की मार झेल रहे बाजार को लंबे समय से दिवाली का त्योहारी मौसम शुरू होने का इंतजार था।
आभूषण और उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील के चलते बाजार की खरीदारी धारणा बेहतर हुई है। ग्राहक सोने-चांदी की बढ़ी कीमतों के बावजूद इसमें निवेश करने को तरजीह दे रहे हैं।