Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मशहूर कवि, गीतकार गोपालदास नीरज पंचतत्व में विलीन

webdunia
अलीगढ़/आगरा (उप्र)। मशहूर कवि, गीतकार पद्मभूषण गोपालदास नीरज का अंतिम संस्कार 21 जुलाई को अलीगढ़ में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया। (23/07/2018)
webdunia
गौरतलब है कि गोपालदास नीरज का 19 जुलाई को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था।
webdunia
आगरा में नीरज की अंतिम यात्रा में भी सैकड़ों लोग शामिल हुए। कवि सम्मेलन समिति द्वारा तैयार रथ में उनका पार्थिव शरीर रखा गया।
webdunia
इस दौरान उनके लिखे गीत 'ऐ भई जरा देखकर चलो...' गूंजते रहे। करीब 1 किलोमीटर तक अंतिम यात्रा के बाद एम्बुलेंस से नीरज की पार्थिव देह को अलीगढ़ ले जाया गया।
webdunia
हालांकि रथ पर अंतिम यात्रा को लेकर थोड़ा विवाद भी हुआ। नीरज के पुत्र मिलन प्रभात और नाती ने एम्बुलेंस से पार्थिव देह को अलीगढ़ ले जाने को कहा ताकि वहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो सके।
webdunia
गोपालदास नीरज निधन