Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तस्वीरें जम्मू-कश्मीर में हुई भारी बारिश की...

webdunia
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में तीन दिन से हो रही बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा जिससे मुख्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया लेकिन फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।
webdunia
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी लगातार तीसरे दिन बंद रहा और रात भर बारिश होने से भूस्खलन होने के कारण आज सुबह जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में कई सड़कों को बंद रखा गया।
webdunia
जम्मू के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग में अधीक्षक अभियंता (हाइड्रोलिक क्षेत्र) सुमित पुरी ने कहा कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है हालांकि बारिश के कारण पूरे जम्मू क्षेत्र में मुख्य नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।
webdunia
सुमित पुरी बताया कि शहर में तवी नदी में दोपहर को जलस्तर 10.30 फुट था जो खतरे के निशान से सात फुट नीचे है और जम्मू के बाहरी क्षेत्र में अखनूर के पास चेनाब नदी का जलस्तर 29 फुट मापा गया जो खतरे के निशान से छह फुट नीचे है।
webdunia
सुमित पुरी ने कहा कि पिछले दो दिन में जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन और मकान ढहने की अलग-अलग घटनाओं में एक दंपति समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई मवेशी भी मारे गए।
webdunia
इसके अलावा गुज्जर और बकरवालों के दर्जनों घर समेत एक पुल भी पानी में बह गया। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे लोगों का चलना दूभर हो गया है।
webdunia
सुमित पुरी ने कहा कि मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने की संभावना जताई है इसलिए लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।