Photo Gallery News Others Heroin Seized From Pakistani Boat 3915.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तानी नौका से 175 करोड़ की हेरोइन बरामद

webdunia
अहमदाबाद (भुज)। गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और भारतीय तटरक्षक दल (कोस्टगार्ड) ने एक संयुक्त अभियान के तहत अरब सागर में एक पाकिस्तानी नौका से लगभग 175 करोड़ रुपए कीमत की 35 किलो हेरोइन बरामद की।
webdunia
गुप्त सूचना के अनुरूप जखौ तट से उत्तर पश्चिम की ओर भारतीय जल सीमा में जम जम नाम की उक्त नौका को कल रात पकड़ लिया गया। जांच के दौरान इस नौका से हेरोइन के 35 पैकेट (वजन लगभग 35 किलो) बरामद किए गए।
webdunia
गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हेराइन लेकर एक नौका गुजरात तट की तरफ आने वाली है। इसके बाद तटरक्षक दल के साथ उस नौका की संयुक्त तलाशी शुरू की गई। नौका पर सवार पांच पाकिस्तानी तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।