Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गंगा दशहरा पर त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

webdunia
प्रयागराज। गंगा दशहरा के पवित्र पर्व पर प्रयागराज में हिन्दू श्रद्धालुओं ने तीन पावन नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम त्रिवेणी पर आस्था की डुबकी लगाई।
webdunia
पांचवें चरण में लॉकडाउन खुलने से श्रद्धालुओं ने सूर्य की पहली किरण के साथ गंगा दशहरा के अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया।
webdunia
संगम के अलावा अनेक घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
webdunia
मान्यता है कि इस दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगाने और दान-पुण्य करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
webdunia
श्रद्धालुओं में महिला, पुरूष और बच्चे शामिल रहे। महिलाओं ने स्नान के बाद घाट पर सूर्य देव को अर्ध्य दिया, पूजन और दीपदान किया।
webdunia
देवनदी गंगा के पृथ्वी पर अवतरण के उपलक्ष्य में हर साल गंगा दशहरा मनाया जाता है।