Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू-कश्मीर में ठंड का टार्चर, जम गई डल झील

webdunia
श्रीनगर। कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में बीती रात तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो कि सीजन की सबसे ठंड रात रही है। शीतलहर के कारण डल झील भी जम गई।
webdunia
समूचे कश्मीर और लद्दाख में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और आसमान साफ रहा।
webdunia
कल की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जिसके कारण डल झील सहित कई जल स्त्रोत जम गए।
webdunia
आगामी सप्ताह के लिए मौसम विभाग ने मौसम का मिजाज मुख्य रूप से शुष्क रहने का अंदेशा जताया है।