Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल ने बढ़ाई मरीजों की समस्या

webdunia
पटना। स्टाइपेंड की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर बिहार के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जिससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई हैं।
webdunia
जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पतालों में सुबह से ही ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं ठप हो गई हैं। हालांकि कोविड ड्यूटी जारी है।
webdunia
हड़ताल की वजह से मरीजों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिया है कि सीनियर डॉक्टर ओपीडी चलाएंगे लेकिन मरीजों के लिए इलाज करवाना फिर भी आसान नहीं होगा।
webdunia
जूनियर डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि जब तक स्टाइपेंड की राशि बढ़ाए जाने को लेकर सरकार की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
webdunia
पटना चिकित्सा महाविद्यालय (पीएमसीएच) के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में ही राज्य सरकार ने हड़ताल के बाद भरोसा दिया था कि प्रत्येक तीन वर्ष पर स्टाइपेंड की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी...
webdunia
जेडीए की हड़ताल को रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है और मांगों को जायज बताया है।