Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लॉकडाउन में भोजन के पैकेट बांट रही है 'कस्तूरबा सेवा संस्थान'

webdunia
नई दिल्ली। महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित और राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन में विगत कई वर्षों से काम करने वाली गैर सरकारी संस्था 'कस्तूरबा सेवा संस्थान' इन दिनों राजधानी में लॉकडाउन के दौरान गरीबों और जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है।
webdunia
इस संस्था के संचालक रामेन्द्र प्रसाद खुद ही लोगों को खाना बंटवाने का काम कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें किसी संगठन से आर्थिक मदद भी नहीं मिलती है...
webdunia
लेकिन वे कहते हैं कि 'नर सेवा नारायण सेवा' है और लॉकडाउन की वजह से राजधानी में जो लोग अपने परिवारों से अलग होकर यहां फंसे हैं उन्हें भोजन देकर काफी सुकून मिलता है।
webdunia
संस्था बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं विभिन्न राज्यों के असहायों एवं जरूरतमंद लोगों को लगातार सैनेटाइजर कर खाना-पानी एवं साबुन का वितरण कर रही है