Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जियो वंडरलैंड में नीता अंबानी ने 4000 बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

webdunia
मुंबई। जियो वंडरलैंड में भारत के सबसे लंबे क्रिसमस ट्री के पास 4000 बच्चों के साथ नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने क्रिसमस का त्योहार मनाया। इस क्रिसमस ट्री को रिलायंस फाउंडेशन ने तैयार किया था।
webdunia
इस अवसर पर नीता अंबानी ने कहा कि यह आनंद देने का मौसम है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि खुशियां पहले बच्चों के साथ शेयर की जानी चाहिए। हर बच्चे को खेलने का अधिकार होना चाहिए।
webdunia
100 फीट ऊंचे इस क्रिसमस ट्री की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसे उस फाइबर से तैयार किया गया है जिसे रिलायंस ने प्लास्टिक बॉटल को रिसाइकल करके बनाया था।