Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लगातार चौथे दिन भी बढ़ा यमुना का जल स्तर, 10 हजार लोगों को हटाया

webdunia
नई दिल्ली। यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी जारी है और मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अब तक करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
webdunia
अधिकारियों ने बताया कि नदी का जल मंगलवार दोपहर को 206.04 मीटर के स्तर पर पहुंच गया जबकि खतरे का निशान 204.83 मीटर पर है। उन्होंने बताया कि जल स्तर में और बढ़ोत्तरी होने की आशंका है।
webdunia
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण अब तक 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
webdunia
उन्होंने बताया कि जिन लोगों को उनके घरों से हटाया गया है उनके रहने के लिए 1,149 तंबू लगाए गए हैं। उन लोगों तक खाद्य और चिकित्सीय सहायता पहुंचाई जा रही है।
webdunia
दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज से कुछ कुछ अंतराल पर पानी छोड़ा जा रहा है। कल 5,13,554 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
webdunia
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अधिकारियों को प्रभावित लोगों के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इस बीच, राजस्व और सिंचाई मंत्री कैलाश गहलोत ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और अधिकारियों को इंतजाम करने का आदेश दिया।
webdunia
यमुना पर बने पुराने लोहे के पुल पर यातायात सोमवार को भी प्रभावित रहा। बारिश के कारण नदी के जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए इस पुल को यातायात के लिए रविवार को बंद कर दिया गया था। यह पुल दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने का प्रमुख माध्यम है।
webdunia
बाढ़