Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रीय राजधानी में मानसून ने दी दस्तक

webdunia
नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप से परेशान दिल्लीवासियों को मंगलवार की सुबह मानसून की हो रही पहली बारिश ने गर्मी से राहत दी।
webdunia
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज सुबह से मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली में इस बार मानसून ने देरी से दस्तक दी है।
webdunia
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 15 वर्षों में पहली बार दिल्ली में मानसून इतनी देरी से पहुंच रहा है। आमतौर पर यहां मानसून के 27 जून तक पहुंच जाता है।
webdunia
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह सात से 8.30 बजे की कई इलाकों में तेज बारिश देखी गई। सफदरजंग में 2.5 सेमी, आयानगर में 1.3, पालम में 2.4 और रिज में 1.0 सेमी बारिश दर्ज की गई।