Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Unlock: दो महीने बाद मुंबई में खुले रेस्तरां

webdunia
मुंबई। कोविड-19 पर काबू पाने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बीच करीब 2 महीने बाद सोमवार को मुंबई में रेस्तरां, जिम, सैलून व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान फिर से खुल गए।
webdunia
मुंबई नगर महाराष्ट्र सरकार की 5 स्तरीय अनलॉक योजना की तीसरी श्रेणी में आता है।
webdunia
इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोनावायरस से बचाव में कोई कोताही नहीं बरतें और सभी सावधानियों का पालन करें।
webdunia
बीएमसी ने एक ट्वीट कर कहा कि मुंबई, एक विनम्र अनुरोध! हम चरणबद्ध तरीके से वापस पटरी पर आ रहे हैं, हमारा मुख्य लक्ष्य कोरोनामुक्त मुंबई है और हम इस संबंध में कोताही नहीं बरत सकते। हमें सावधान रहना होगा।