Photo Gallery News Others Snowfall In Kashmir 4295.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीर में बर्फबारी से हाहाकार

webdunia
जम्मू। कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी का असर न सिर्फ हवाई सेवाओं पर पड़ा है बल्कि जम्मू श्रीनगर हाईवे को भी बंद करना पड़ा है। कई इलाकों में 4 इंच से लेकर 1 फुट तक बर्फ की मोटी परतें जमने के कारण हाहाकार मचा हुआ है,क्योंकि कश्मीरियों की दिक्कतें बढ़ गई है
webdunia
शुक्रवार रात से शुरू हुई बर्फबारी के बाद शनिवार सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सुबह से ही श्रीनगर से एक भी विमान उड़ान नहीं भर पाया और किसी भी विमान की वहां लैंडिंग नहीं हो सकी।
webdunia
शनिवार की सुबह का स्वागत कश्मीर घाटी में हल्की बर्फबारी और जम्मू संभाग में घने कोहरे के साथ हुआ। ठंड ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया। नतीजतन एक बार फिर पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे गिर गया है।
webdunia
घाटी में भीषण बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिहायशी इलाकों में लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि सड़कों पर जमा हुई बर्फ को हटाने के काम में तेजी लाई जाए, जिससे उनकी दिक्कतों में कमी हो।
webdunia
श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5.1 और गुलमर्ग माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू का अधिकतम तापमान 16.0, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।