Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीनगर में 0.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज की गई

webdunia
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
webdunia
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भी पारा शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
webdunia
घाटी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड शहर में तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
webdunia
बारामूला जिले के गुलमर्ग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।