Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारी बारिश के कारण कोलकाता में जलजमाव

webdunia
कोलकाता। चक्रवात 'जवाद' के असर के चलते सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण लोगों को कोलकाता और आसपास के इलाकों में जलजमाव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
webdunia
अधिकारियों ने बताया कि निगमकर्मी जलभराव वाले स्थानों पर पंप की मदद से पानी निकालने में जुटे रहे। वहीं, सड़कों पर कम ही बसों का संचालन किया जा सका, जबकि कई जगह वाहन चालकों को भारी जाम में फंसना पड़ा।
webdunia
उन्होंने बताया कि कोलकाता के कई हिस्सों और महानगर के पड़ोसी इलाकों में पूरे दिन घुटने तक पानी भरा रहा और हुगली नदी में ज्वार के कारण परेशानी और बढ़ गई। कालिंदी और गौरेश्वर समेत कई नदियां सोमवार सुबह से उफान पर हैं।
webdunia
सुंदरबन और विशेषकर उत्तर 24 परगना के बसीरहाट प्रखंड के किसानों ने नदियों के उफान के चलते खेतों में पानी आने से फसलों के नुकसान की आशंका जताई है। अधिकारियों ने कहा कि सभी जगहों पर हालात सामान्य करने के उपाय किए जा रहे हैं।