Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कहीं कोहरे का कहर, तो कहीं बारिश की मार...

webdunia
नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में मंगलवार सुबह भी सर्दी का कहर जारी रहा, वहीं मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी।
webdunia
पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार तक अधिकांश इलाकों में बेहद घना कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
webdunia
दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस वजह रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा।
webdunia
तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में आज भी बारिश की संभावना है।