Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में सर्दी का सितम, पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

webdunia
नई दिल्ली। शीतलहर की गिरफ्त में आई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। यहां पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
webdunia
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 86 फीसदी रहा।
webdunia
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द बना रह सकता है। मौसम के कारण उत्तर भारत में 21 रेलगाड़ियां अधिकतम 6 घंटे की देरी से चल रही हैं।
webdunia
शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
webdunia
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार 1901 के बाद से अब तक दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर का महीना है।