Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

26/11 Attack: मुंबई हमले के 13 साल, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

webdunia
मुंबई। मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को शुक्रवार को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
webdunia
इस आतंकवादी हमले की 13वीं बरसी में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सीमित संख्या में लोगों ने भाग लिया। कुछ शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों ने भी स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।
webdunia
आतंकवादी घटना में 166 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। मारे गए लोगों में शहीद हुए 18 सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे।
webdunia
पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी 26 नवंबर, 2008 को समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने गोलीबारी की थी। करीब 60 घंटे तक आतंकवादियों के खिलाफ चली कार्रवाई के दौरान मुंबई थम-सी गई थी।