Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(पंचमी तिथि)
  • तिथि- ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • दिवस विशेष- विश्व दूरसंचार दिवस
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक बिहार का मुंडेश्वरी देवी मंदिर!

webdunia
बिहार के कैमूर जिले में मां मुंडेश्वरी का एक अनोखा और प्राचीन मंदिर स्थित है। यह मंदिर बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर अंचल में कैमूर पर्वतश्रेणी की पवरा पहाड़ी पर 608 फीट ऊंचाई पर है।
webdunia
इस मंदिर में माता के कई चमत्कार दिखाई देते हैं और साथ ही प्राचीन शिवलिंग की महिमा भी बहुत अद्भुत है। इस मंदिर का संबंध मार्केणडेय पुराण से जुड़ा है। मंदिर में चंड-मुंड के वध से जुड़ी कुछ कथाएं भी मिलती हैं।
webdunia
मंदिर में हिंदू ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी बलि देने आते हैं।
webdunia
श्रद्धालुओं का कहना है की मां मुंडेश्वरी से सच्चे मन से मांगी हर मनोकामना पूरी होती हैं। चंड-मुंड नाम के असुर का वध करने के लिए देवी यहां आई थीं तो चंड के विनाश के बाद मुंड युद्ध करते हुए इसी पहाड़ी में छिप गया था। यहीं पर माता ने मुंड का वध किया था।
webdunia
पहाड़ी पर बिखरे हुए कई पत्थर और स्तंभ बीखरे हुए हैं जिनको देखकर लगता है की उन पर श्रीयंत्र, कई सिद्ध यंत्र-मंत्र उत्कीर्ण हैं। यह पत्थर से बना हुआ अष्टकोणीय मंदिर है।
webdunia
इस मंदिर के पूर्वी खंड में देवी मुण्डेश्वरी की पत्थर से भव्य व प्राचीन मूर्ति मुख्य आकर्षण का केंद्र है। मां वाराही रूप में विराजमान हैं, जिनका वाहन महिष है। मंदिर में प्रवेश के चार द्वार हैं जिसमें एक को बंद कर दिया गया है और एक अर्ध्द्वर है।
webdunia
मुख्य मंदिर के पश्चिम में पूर्वाभिमुख विशाल नंदी की मूर्ति है, जो आज भी अक्षुण्ण है।
webdunia
मुंडेश्वरी मंदिर पहुंचने के लिए मंदिर के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन भभुआ रोड है।
webdunia
पहले मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बहुत कठिन था। लेकिन अब पहाड़ी के शिखर पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए पहाड़ को काट कर सीढ़ियां व रेलिंग युक्त सड़क बनाई गई है।
webdunia