Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देवउठनी एकादशी पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी...

webdunia
प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम तट पर देवोत्थान एकादशी पर्व आस्थापूर्वक मनाया गया। लाखों श्रद्धालुओं ने संगम तट पर पवित्र स्नान किया और देव प्रबोधिनी पर्व पर पुण्य लाभ कमाया। देखिए झलकियां....
webdunia
त्रिवेणी का अर्थ है वह स्थान जहां तीन नदियां आकर मिलती हों। जहां तीन नदियों का संगम होता हो। प्रयाग की गंगा नदी में एक स्थान ऐसा है जहां तीन नदियों का मिलन होता है।
webdunia
संगम और त्रिवेणी वस्तुत: एक ही स्थान है जहां गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम होता है। यह दुर्लभ संगम विश्व प्रसिद्ध है। गंगा, यमुना के बाद भारतीय संस्कृति में सरस्वती को महत्व अधिक मिला है।
webdunia
प्रयाग संगम पर गंगा और यमुना नदी अलग-अलग नजर आती है, लेकिन कहते हैं कि उसी में सरस्वती भी मिली हुई है जो कि अलग नजर नहीं आती है।
webdunia
पदम पुराण में ऐसा माना गया है कि त्रिवेणी संगम पर जो स्नान करता है उसे मोक्ष प्राप्त होता है।
webdunia