Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लखनऊ: नए साल के जश्न पर बड़ा इमामबाड़ा में लगा सैलानियों का तांता

webdunia
नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों में शुमार मशहूर बड़ा इमामबाड़ा में नए साल 2021 का जश्न मनाने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
webdunia
यह इमामबाड़ा लखनऊ की एक ऐतिहासिक धरोहर है। इमामबाड़े के मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश करते ही आपको नवाबी तहजीब का एहसास होने लगेगा।
webdunia
इमामबाड़े की दीवारें नवाबों के रहन-सहन और उनके रुतबों की कहानी कहती नजर आती हैं।
webdunia
लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा को भूल-भुलैया के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसकी बनावट ही ऐसी है। अगर अंदर आपका कोई मित्र या रिश्तेदार बिछड़ गया तो उसे आसानी से ढूंढना मुश्किल हो जाता है।
webdunia
इस इमामबाड़े का निर्माण नवाब आसफउद्दौला ने सन् 1784 में कराया था इसलिए इसे आसफ इमामबाड़े के नाम से यहां के लोग बुलाते हैं।
webdunia
इस इमामबाड़े की बनावट देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे कि उस जमाने में भी इमारतें बनाने की कला कितनी समृद्ध थी। इमामबाड़े को बनाने वालों ने कितने करीने से इसे गढ़ा होगा।
webdunia
बारीकी से देखने पर इसके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व का सहज ही आभास होता है।
webdunia
भूल-भुलैया के बारे में कहा जाता है कि इस इमामबाड़े में अनचाहे तौर पर प्रवेश करने वालों के लिए इसे बनाया गया था ताकि अनचाहे मेहमानों और दुश्मनों को रोका जा सके।
webdunia
यह इमामबाड़ा मुगल स्थापत्य कला का एक बेजोड़ नमूना है।
webdunia
लखनऊ का इतिहास बहुत पुराना है। पहले इसका नाम लक्ष्मणपुरी, फिर लखनपुरी और बाद में लखनऊ हो गया।