Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डल झील बनी चट्‍टान, क्रिकेट खेलने वालों को जेल में डालने की चेतावनी

webdunia
कश्मीर में विश्व प्रसिद्ध डल झील का पानी जमकर चट्टान क्या बना कि उस पर क्रिकेट खेलने और टहलने वालों की बाढ़ ही आ गई। ऐसे में नागरिक प्रशासन को ऐसा करने वालों को जेल में डालने की चेतावनी देनी पड़ी।
webdunia
डल झील के जमकर चट्टान बन जाने से एक ओर डल झील के आसपास रहने वाले लोगों की दुश्वारियां बढ़ीं तो वहीं बर्फ की यह चट्टान बच्चों के लिए खेल का मैदान बन गई है। कश्मीर घाटी में हर दिन गिरते तापमान के कारण डल झील का पानी जम चुका है।
webdunia
पानी पर जमी बर्फ की परत पर चलते हुए लोगों की वीडियो वायरल होते ही प्रशासन ने हरकत में आते हुए डल झील के आसपास एसडीआरएफ की टीम तैनात कर दी है ताकि लोगों का यह मनोरंजन उनकी जान के लिए खतरा साबित न हो।
webdunia
दरअसल, श्रीनगर में पिछले तीन दिनों के दौरान सर्दी ने तीस सालों के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। गत बुधवार रात को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में लगातार हो रही गिरावट की वजह से डल झील समेत अन्य जल स्रोत जम गए हैं।
webdunia
हजरत बल दरगाह के नजदीक डल झील के जमे हुए पानी को देख बच्चे खुश हो गए। पहले तो बच्चों ने इस पर कुछ दूरी पर चलकर देखा जब लगा कि सब सुरक्षित है तो बच्चों के साथ-साथ बड़े भी उस पर चलने लगे।
webdunia
इस दौरान कुछ लोगों ने जमी हुई डल झील पर चलते हुए अपने वीडियो भी अपलोड किए। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा।
webdunia
वीडियो को देख डीसी श्रीनगर शाहिद इकबाल भी डल झील पर पहुंच गए। उन्होंने बर्फ पर चल रहे लोगों को ऐसा करने से मना किया।