Publish Date: Wed, 16 Mar 2022 (11:57 IST)
Updated Date: Wed, 16 Mar 2022 (12:04 IST)
भगवंत सिंह मान आज एक जाना-पहचाना नाम है। वे आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से पंजाब में चुनाव लड़े और जीते भी। वे आप की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा प्रायोजित किए गए थे। पंजाब में आप को भारी जीत मिली और सारे विरोधी खेत रहे।
पंजाब में आम आदमी पार्टी का चेहरा घोषित हुए भगवंत मान राजनीति में आने से पहले कॉमेडियन थे। मान ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 2011 में पंजाब पीपुल्स पार्टी से की थी। राजनीति में आने के बाद भगवंत मान पर शराब पीकर संसद में आने के आरोप लग चुके हैं, वहीं एक रैली में वह शराब छोड़ने की कसम भी खा चुके हैं।
भगवंत सिंह मान एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री होने जा रहे हैं। वे एक पूर्व अभिनेता, हास्य अभिनेता और व्यंग्यकार हैं। वे संसद के पूर्व सदस्य हैं। वे लोकसभा में संगरूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।
मान को यह सफर तय करने में कई उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ा है। असल में राजनीति से आने से पहले भी भगवंत मान एक चेहरे के तौर पर ही प्रचलित थे, लेकिन पंजाब समेत दुनिया की बहुसंख्यक आबादी उन्हें एक कॉमेडियन के तौर पर ही जानती थी।
भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1972 में हुआ था। उनके पिता के नाम मोहिंदर सिंह था, जो एक टीचर थे। भगवंत मान पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब के संगरूर जिले के एसयूएस सरकारी कॉलेज से बीकॉम (फर्स्ट ईयर) किया है। उन्होंने इंदरप्रीत कौर से विवाह किया था। हालांकि 2015 में दोनों अलग हो गए। उनके 2 बच्चे 1 बेटी और 1 बेटा हैं।
जन्म: 17 अक्टूबर 1973 (उम्र 48 वर्ष), संगरूर
जीवनसाथी: इंद्रप्रीत कौर
शिक्षा: पंजाबी विश्वविद्यालय
कार्यकाल: 2022 से पंजाब के मुख्यमंत्री
एल्बम: लल्लो करे कवल्यान, गुस्ताखी माफ़, माफ़ करो, अधिक चलचित्र।