Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टीएस सिंहदेव : प्रोफाइल

हमें फॉलो करें टीएस सिंहदेव : प्रोफाइल
टीएस सिंहदेव का नाता छत्तीसगढ़ की राजनीति से है और इन्होंने राज्य में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ की राजनीति में काफी सक्रिय हैं और इन्होंने इस राज्य में कांग्रेस पार्टी को साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव को जिताने में काफी मदद की थी।


शिक्षा : टीएस सिंहदेव ने हमीदिया कॉलेज भोपाल से इतिहास में एमए किया है। पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : टीएस सिंहदेव शल्युजा शाही परिवार से हैं और वे छत्तीसगढ़ राजघराने के 118वें राजा हैं। टीएस सिंहदेव के पिता का नाम मदनेश्वर सरन सिंह देव है। इनकी मां का नाम राजमाता देवेंद्रकुमारी सिंहदेव है।

राजनीतिक जीवन : टीएस सिंहदेव का नाता छत्तीसगढ़ की राजनीति से है और इन्होंने राज्य में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ की राजनीति में काफी सक्रिय हैं और इन्होंने इस राज्य में कांग्रेस पार्टी को साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव को जिताने में काफी मदद की थी।

टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ राज्य की विधानसभा के विपक्षी नेता भी रहे चुके हैं और इन्होंने पक्ष में रहते हुए इस राज्य में अपनी पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ राज्य की अंबिकापुर सीट से साल 2008 से चुनाव लड़ रहे हैं।

टीएस सिंहदेव का नाम अधिक अमीर नेताओं में गिना जाता है। साल 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभाल चुनाव में इन्होंने बीजेपी पार्टी के उम्मीदवार अनुराग सिंह देव को काफी आसानी से हरा दिया।

टीएस सिंहदेव का रुतबा पूरे छत्तीसगढ़ में है। वे इतने लोकप्रिय हैं कि लोग उन्हें राजाजी या राजा साहब बुलाने की बजाय टीएस बाबा कहकर पुकारते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल, बच्चों के बीच जमा रस्किन का रंग