Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ये हैं इंडिया के 7 टिकटॉक स्‍टार्स, जिनके मिलियंस में हैं फॉलोअर्स

हमें फॉलो करें ये हैं इंडिया के 7 टिकटॉक स्‍टार्स, जिनके मिलियंस में हैं फॉलोअर्स

नवीन रांगियाल

ये इंटरनेट का जमाना है। फेसबुक, यूट्यूब, ट्व‍िटर और टि‍कटॉक का जमाना। इसी से यंग जनरेशन सेल‍िब्रेटी और स्‍टार की हेस‍ियत पा रही है। बेहद कम उम्र में नौजवान पॉपुलर और सेल‍िब्रेटी बन रहे हैं। लेक‍ि क्या आपको पता है इस वक्‍त भारत में कौन कौन ट‍िकटॉक स्‍टार हैं।

टिक टॉक पर सबसे ज्यादा फेमस कौन है? जहां स‍िर्फ 30 सेकंड का एक वीडियो क‍िसी को भी स्‍टार बना सकता है।

आइए जानते हैं भारत के टि‍कटॉक स्‍टार्स के बारे में। पहले जानते हैं ट‍िकटॉक क्‍या है और कहां की है यह एप्‍ल‍िकेशन।

टिकटोक एक चाइनीज कंपनी है, टिकटोक का मालिक ByteDance है। इस एप्‍प की मार्केट वैल्यू 78 ब‍िल‍ियन यूएस डॉलर के करीब है। भारत में इसकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। युवाओ के बीच टिकटोक एप्प सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेक‍िन कुछ खराब और अश्‍लील वीड‍ियो के ल‍िए यह काफी बदनाम भी है। इस पर कई तरह के कॉम‍िक या म‍िम‍िक्री और ल‍िप स‍िंक के वीड‍ियो म‍िल जाएंगे। जो लोग वीड‍ियो बनाते हैं उन्‍हें ट‍िकटॉक क्र‍िएटर्स कहा जाता है।

भारत में अभी 7 ऐसे ट‍िकटॉक क्र‍िएटर्स हैं ज‍ो बहुत लोकप्रि‍य हैं और ज‍िनके फॉलोअर्स भी लाखों में हैं।

1- र‍ियाज अली
रियाज़ अली भारत के सबसे बड़े ट‍िक टॉक स्‍टार है जिनके 21 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह एक ऐसे टिकटॉक स्टार है जिनके फॉलोअर्स तेजी से बड़े है। रियाज़ अली टिकटॉक पर ल‍िप स‍िंक, डास‍िंग और ह्यूमर के लिए मशहूर है। वो अपने हेयर स्टाइल के लिए जाने जाते है।

2- अर‍िश्‍फा खान  
अरिश्फा खान भारत की रहने वाली लड़की है जिसकी उम्र 17 साल है। वो लिप-सिंकिंग वीडियो के लिए मशहूर है। उसने बॉलीवुड में भी बाल कलाकार के रूप में भी काम किया है। उनके करीब 11 म‍िल‍ियन टि‍कटॉक फॉलोअर्स हैं। जबक‍ि यूट्यूब पर 800k सब्‍सक्राइबर्स हैं।

3-अरहान खान
एक भारतीय लड़का है जो लकी डांसर के नाम से टि‍कटॉक पर मशहूर है जिसके 11 म‍िल‍ियन फॉलोअर्स हैं। वह अपने डांस मूव्‍स के साथ वीडियो बनाता है जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जाता है। अरहान अभी मात्र 18 साल का है।

4- अदनान शैख
अदनान शैख़ ट‍िकटॉक स्‍टार है। अदनान अभिनेता, मॉडल, फैशन ब्लॉगर और यूट्यूबर भी है। उसके 11 म‍िल‍ियन फॉलोअर्स हैं। उनके यूट्यूब पर भी 2 मिलिय सब्‍सक्राइबर्स हैं।

5- मंजुल खट्टर  
मंजुल कट्टर एक मॉडल, सिंगर यूट्यूबर्स और ट‍िकटॉकर्स है। वो ट‍िकटॉक पर कॉमेडी वीडियो डालते है जिसे खूब पसंद किया जाता है। टिकटोक पर उनके कुल 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

6- जन्‍नत जुबैर
ट‍िकटॉक पर 19.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ जन्नत जुबैर रहमानी भारत में सबसे लोकप्रिय टिकटोकर हैं। जन्नत जुबैर रहमानी एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2009 में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन 2011 में कलर्स टीवी के फुलवा के माध्यम से पहचान हासिल की। जन्नत 18 साल की है और मुंबई की है। इंस्टाग्राम पर जन्नत जुबैर के 8.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने फिल्म 'हिचकी' में नताशा की भूमिका निभाई। जन्नत को मुंबई अचीवर अवार्ड्स में बेस्ट यंगेस्ट एक्ट्रेस के रूप में भी पुरस्कृत किया गया था। उनके नृत्य वीडियो TikTok पर बहुत प्रसिद्ध हैं।

7- न‍िशा गुरगायन
निशा गुरगायन टिकटॉक पर प्रसिद्ध हैं। उनके कुल 17 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह ज्यादातर प्रसिद्ध विषयों पर लिप-सिंक वीडियो पोस्ट करती हैं। उनके अभिनय कौशल के कारण उनकी जोड़ी बहुत कम है लेकिन लोकप्रिय है। निशा भारत में एक उभरता हुआ टिकटॉक स्टार है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में पैर पसारता Corona virus, 9983 नए मामले, कुल 2,56,611 संक्रमित