Publish Date: Thu, 30 Jan 2025 (16:54 IST)
Updated Date: Fri, 31 Jan 2025 (10:41 IST)
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद, चित्रकूट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस घटना के बाद करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। हम आपको बताते हैं चित्रकूट में कौन से हैं दर्शनीय स्थल। यदि आप चित्र को जाएं तो इन स्थलों पर अवश्य जाएं।
चित्रकूट में दर्शनीय स्थल
-
रामघाट: मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित यह घाट बहुत ही पवित्र माना जाता है। यहां स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं।
-
कामदगिरि पर्वत: यह पर्वत चारों ओर से मंदिरों से घिरा हुआ है। इसकी परिक्रमा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
-
भरत मिलाप मंदिर: यह मंदिर भगवान राम और भरत के मिलाप के स्थान पर बना हुआ है।
-
जानकी कुंड: यह वह स्थान है जहाँ माता सीता स्नान करती थीं।
-
स्फटिक शिला: यह एक विशाल शिला है जिस पर मान्यता है, भगवान राम और सीता बैठा करते थे।
ALSO READ: भीड़ की वजह से महाकुंभ में नहीं जा पा रहे तो इस विधि से घर बैठे पाएं संगम स्नान का पुण्य लाभ
चित्रकूट का महत्व
चित्रकूट एक पौराणिक स्थल है। यहां भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान कुछ समय बिताया था। इसलिए, यह स्थान हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें