Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब चुनाव से पहले CM चन्नी के भतीजे के यहां ED की रेड

Advertiesment
CM channi nephew
चंड़ीगढ़। पंजाब चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध रेत खनन के मामले में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे के यहां छापा मारा। ईडी पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी कर रहा है।
 
शुरुआती जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने 2018 में अवैध रेत खनन को लेकर केस दर्ज किया था। जिसे बाद में ED ने टेकओवर कर लिया। इस मामले में भूपिंदर नाम के व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि भूपिन्दर पंजाब के मौजूदा CM चरणजीत चन्नी की साली के बेटे हैं।
webdunia
उल्लेखनीय है कि पंजाब विधान सभा चुनाव में अवैध बालू खनन और बालू माफिया का मुद्दा अहम है। सीएम चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू, अरविंद केजरीवाल समेत सभी दिग्गज इस मुद्दे को उठा रहे हैं।
 
पंजाब में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को होगा। राज्य में चुनाव एक चरण में होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या बसपा में शामिल हो रहे हैं योगी के मंत्री अजित पाल सिंह, वायरल फेसबुक पोस्ट पर दिया बड़ा बयान...