Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल बोले- पंजाब की जनता ने बताया मैं देशभक्त, अब पूरे देश में होगा इंकलाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें केजरीवाल बोले- पंजाब की जनता ने बताया मैं देशभक्त, अब पूरे देश में होगा इंकलाब
, गुरुवार, 10 मार्च 2022 (15:25 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विरोधियों ने मुझे आतंकी कहा। पंजाब की जनता ने बताया कि मैं आतंकी नहीं देशभक्त हूं। उन्होंने राष्‍ट्रीय पार्टी के रूप में उभरने का संकेत देते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब पूरे देश में इंकलाब होगा।
 
केजरीवाल ने कहा कि हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई भूखा नहीं सोऊंगा। उन्होंने कहा कि हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां से बच्चों को शिक्षा के लिए यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा। सारी दुनिया के बच्चे हमारे यहां पढ़ने आएंगे।
 
केजरीवाल ने कहा कि राज्य की राजनीति में ये परिणाम एक बड़ा इंकलाब है। बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गईं हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह और रजिंदर कौर भठ्ठल, सुखबीर सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे दिग्गज नेताओं को राज्य की जनता ने करारी हार दी है।
उन्होंने कहा कि वास्तव में राज्य की जनता ने कमाल कर दिया है। यह बड़ा इंकलाब है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा, “हमें अंहकार नहीं करना है। प्यार,मोहब्बत और सेवा की राजनीति करनी है।
 
उन्होंने सारे किसानों और मजदूरों से आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि एक आम महिला कार्यकर्ता ने सिद्धू और मजिठिया दोनों को हरा दिया। चन्नी को हराने वाला भी एक किसान है।
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब में अब तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के अनुसार आम आदमी पार्टी 90 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 18 सीटों पर आगे हैं। शिरोमणी अकाली दल 4 और भाजपा 2 सीटों पर आगे है।
 
अमृतसर ईस्ट से आप की जीवन ज्योत कौर ने सिद्धू को 6000 से ज्यादा मतों से हराया है। दिग्गज अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मजिठिया तीसरे नंबर पर रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोवा के मुख्यमंत्री सावंत सांखली से जीते, उत्पल पर्रिकर पणजी से हारे