Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Punjab Election Results 2022: कैप्टन अमरिंदर 13 हजार और सुखबीर बादल 12 हजार वोटों से हारे, ये दिग्‍गज चल रहे पीछे

हमें फॉलो करें Punjab Election Results 2022: कैप्टन अमरिंदर 13 हजार और सुखबीर बादल 12 हजार वोटों से हारे, ये दिग्‍गज चल रहे पीछे
, गुरुवार, 10 मार्च 2022 (12:45 IST)
दिल्ली की सत्‍ता से निकलकर पंजाब में अपना परचम फहरा रही आम आदमी पार्टी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
केजरीवाल के दिल्ली मॉडल सफल होता नजर आ रहा है। आप पंजाब में न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। अब भगवंत मान का सीएम बनना लगभग तय हो गया है।

दूसरी सबसे अहम खबर यह है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सिटी से चुनाव हार गए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर है, लेकिन दोनों मिलाकर भी आप के चौथाई हिस्से तक भी पहुंचती नजर नहीं आ रही हैं। वहीं, भाजपा दहाई का अंक छूने के लिए भी तरस गई है। मौजूदा CM चन्नी और कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

अमरिंदर सिंह 13000 वोटों से चुनाव हार गए हैं। जबकि सुखबीर बादल 12 हजार वोटों से चुनाव हार गए हैं।
कांग्रेस के बड़े नेता रुझानों में पीछे चल रहे हैं। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं।  चन्नी ने चमकौर साहिब और भदौर सीट से चुनाव लड़ा है। लेकिन शुरुआती रुझानों वो यहां से पीछे चल रहे हैं।

चमकौर साहिब से आप के कैंडिडेट चरणजीत सिंह आगे हैं, वहीं भदौर से भी आप के ही कैंडिडेट लाभ सिंह उगोके आगे चल रहे थे। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व नेता अमरिंदर सिंह पटियाला अर्बन सीट से पीछे चल रहे हैं। पटियाला अर्बन सीट से आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली अभी सबसे आगे चल रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोवा में MGP समर्थन से तीसरी बार सरकार बना सकती है भाजपा