Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोवा में MGP समर्थन से तीसरी बार सरकार बना सकती है भाजपा

हमें फॉलो करें गोवा में MGP समर्थन से तीसरी बार सरकार बना सकती है भाजपा
, गुरुवार, 10 मार्च 2022 (12:35 IST)
पणजी। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के समर्थन से तटीय राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसके लिए बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है।
 
शुरुआती रुझान के अनुसार, राज्य में भाजपा 18 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 12 सीट पर आगे है। महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) 5 सीटों पर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) तथा आम आदमी पार्टी (आप) एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं।
एक वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक ने बताया कि चूंकि कोई भी पार्टी अपने दम पर 21 सीटों के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगी, इसलिए एमजीपी ही तय करेगी कि गोवा में अगली सरकार कौन बनाएगा। ऐसे संकेत मिले हैं कि वह भाजपा का साथ देगी, जिसके बदले में पार्टी को उप मुख्यमंत्री पद और कुछ महत्वपूर्ण विभाग दिए जाएंगे।
 
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शुरुआती रुझानों में सांखली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेश संगलानी से पीछे चल रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे वालपोई सीट पर आगे चल रहे हैं।
राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार उसे स्पष्ट जनादेश मिलेगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब में आप की जीत के 8 बड़े कारण, क्या कहता है पंजाब की जनता का चुनावी मूड