Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Channi के 'यूपी-बिहार के भइया' वाले बयान पर सियासी घमासान, प्रियंका पर विपक्ष ने साधा निशाना

हमें फॉलो करें Channi के 'यूपी-बिहार के भइया' वाले बयान पर सियासी घमासान, प्रियंका पर विपक्ष ने साधा निशाना
, बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (20:20 IST)
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'भइया' एक बयान को लेकर विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साध रही हैं। 15 फरवरी को प्रियंका गांधी पंजाब के रूपनगर में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। प्रियंका ने इस दौरान कहा था कि समझदारी का इस्तेमाल करो, चुनाव का समय है। लंबी-लंबी बातें नहीं कहना चाहती लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो...'. प्रियंका के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी ने पंजाबी और बाहरी वाला बयान दे दिया।
 
क्या बोला था चन्नी : चन्नी ने बयान में कहा कि एक साथ हो जाओ पंजाबियों। यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भइये यहां आकर राज करना चाहते हैं न, उन्हें फटकने नहीं देना है।' चन्नी के इस बयान के बाद प्रियंका गांधी हाथ उठाकर ताली बजाने लगती हैं। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस बयान के बाद चन्नी विपक्षी पाटियों के निशाने पर आ गए हैं।
webdunia
केजरीवाल ने साधा निशाना : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है। किसी भी व्यक्ति या खास समुदाय को निशाना बनाकर की गई टिप्पणियों की हम निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं तो वह भी 'भइया' हुईं। 
 
तिवारी ने भी साधा निशाना : बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 'चन्नीजी, आपने ये जो बिहार, यूपी और दिल्ली के लोगों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। मैं इसकी निंदा करता हूं। हर पूर्वांचली पंजाब को प्यार करता है लेकिन आपकी इस छोटी सोच के बाद यह सवाल उठता है कि उत्तरप्रदेश में आपकी प्रियंका दीदी कैसे प्रचार करेंगी? कैसे यूपी में वोट मांगेंगी? ये कांग्रेस की वही सोच है कि फूट डालो और राज करो। 
webdunia
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्‍वीट में लिखा है कि पंजाब के कांग्रेसी सीएम ने शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में यूपी व बिहार के लोगों का जिस प्रकार से अपमान किया है वह अति शर्मनाक है। ऐसे में इन दोनों राज्यों के लोग कांग्रेस को पंजाब व यूपी में भी हो रहे विधानसभा आमचुनाव में जरूर सबक सिखाएं। बिहार के लोग भी इसका जरूर उचित संज्ञान लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एसपी सिंह बघेल को जेड श्रेणी की सुरक्षा, करहल में हुआ था हमला, जानिए UP और पंजाब में किस नेता को मिली है कौनसी सुरक्षा