Publish Date: Thu, 02 Nov 2023 (16:33 IST)
Updated Date: Thu, 02 Nov 2023 (16:36 IST)
जयपुर। भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जारी तीसरी सूची में 58 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इन महिलाओं में 7 महिलाएं भी शामिल हैं।
भाजपा की तीसरी सूची में कोलायत से पूनम कंवर भाटी, सादुलपुर से सुमित्रा पूनिया, कामां से सुश्री नौक्षम चौधरी, भोपालगढ़ (सुरक्षित) सीट से कंसा मेघवाल, केशवराय पाटन (अजा) से चंद्रकान्त मेघवाल, लाडपुरा से कल्पना देवी तथा बारा-अटरू (अजा) से सारिका चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा पार्टी ने रामगंज मंडी (अजा) से मदन दिलावर, बांसवाड़ा (अजजा) सीट से धनसिंह रावत, करौली से दर्शन सिंह गुर्जर, लाडनू से करणी सिंह, नदवई से जगत सिंह, पिलानी से राजेश दहिया, सीकर से रतनलाल जलधारी, खंडेला सीट से सुभाष मील को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने सरदारपुरा सीट पर अशोक गहलोत के सामने डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़ को उतारा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala