Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भरतपुर में पीएम मोदी बोले- 3 दिसंबर कांग्रेस छूमंतर

Advertiesment
हमें फॉलो करें PM Modi in bharatpur
, शनिवार, 18 नवंबर 2023 (12:29 IST)
Rajasthan election news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भरतपुर में जनसभा में कहा कि कुछ लोग यहां खुद को जादुगर कहते हैं। अब राजस्थान की जनता कह रही है-3 दिसंबर कांग्रेस छूमंतर।
 
पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में बीते 5 वर्ष में क्या हुआ वो आप सब जानते हैं। कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है। इसलिए राजस्थान कह रहा है - जादूगर जी कोनी मिले वोट जी।
 
उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा ने जो वादे किए हैं इन्हें पूरा करने के लिए हम जी जान लगा देंगे। आपसे किए गए ये वादे जरूर पूरे होंगे यह मोदी की भी गारंटी है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार जहां-जहां बनती है वहां-वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबकुछ है। कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं के विश्वास को भी चकनाचूर कर दिया है। जो मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि महिलाएं रेप के फर्जी मामले दर्ज करवाती हैं। क्या वो महिलाओं की सुरक्षा कर सकता है? क्या ऐसे मुख्यमंत्री को एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक है?
 
पीएम मोदी ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में बड़ी मशहूर कहावत है - जा पत्तल में खानों, वा में छेद करनो। कांग्रेस ने यहां आपके साथ ऐसा ही किया है। यहां कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी थी कि वो हर नागरिक के जानमाल की सुरक्षा करे। लेकिन बीते 5 वर्षों में यहां बहनों-बेटियों, दलितों और वंचितों के साथ सबसे ज्यादा अपराध और जुल्म हुआ।
 
होली, रामनवमी या हनुमान जयंती हो, कोई भी त्योहार आप लोग शांति से नहीं मना पाए। दंगे, पत्थरबाजी, कर्फ्यू राजस्थान में यही सब चलता रहा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नागौर में चाचा भतीजी आमने-सामने, क्यों याद आया 1984 का चुनाव?