Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की अंतिम सूची

हमें फॉलो करें राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की अंतिम सूची
, रविवार, 18 नवंबर 2018 (15:06 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी सूची रविवार को जारी कर दी जिसमें 3 उम्मीदवारों के नाम बदले गए हैं और 5 सीटें गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई हैं।
 
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने यहां यह जानकारी दी। सूची के अनुसार लोकतांत्रिक जनता दल और राष्ट्रीय लोकदल के लिए 2-2 सीटें तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए 1 सीट छोड़ी गई है।
 
पार्टी ने राजस्थान के लिए पहली सूची 15 नवंबर को 152 उम्मीदवारों तथा 17 नवंबर को 32 उम्मीदवारों के नामों की घोषित की थी। राज्य की 200 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए पार्टी ने 18 सीटों के लिए आखिरी सूची जारी कर दी है। राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।
 
सूची इस प्रकार है-
 
1. अमित चाचन : नोहर
2. बीडी कल्ला (यशपाल गहलोत के स्थान पर) : बीकानेर पश्चिम
3. यशपाल गहलोत (कन्हैयालाल झावर के स्थान पर) : बीकानेर पूर्व
4. सुभाष मील : खंडेला
5. अमामुद्दीन अहमद खान : तिजारा
6. डॉ. करणसिंह यादव : किशनगढ़ बास
7. गठबंधन (लोकतांत्रिक जनता दल) : मुंडावर
8. मुरारीलाल गुर्जर : नगर
9. गठबंधन (राष्ट्रीय लोकदल) : भरतपुर
10. गठबंधन (राष्ट्रीय लोकदल) : मालपुरा
11. नंदराम थाकन : किशनगढ़
12. दिलीप चौधरी : जैतारण
13, महावीर राजपुरोहित : पाली
14. गठबंधन (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) : बाली
15. रंजू रमावत : सुमेरपुर
16. गठबंधन (लोकतांत्रिक जनता दल) : कुशलगढ़ (सु.)
17. मनीष मेवाड़ा : आसिंद
18. राकेश बोयत (सीएल प्रेमी के स्थान पर) : केशोरायपाटन (सु.)। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भगवान राम की जन्मस्थली नहीं बदली जा सकती : सुब्रमण्यम स्वामी