shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

48 लोगों से पूछताछ, 500 पेज की रिपोर्ट, क्या सुलझ गई Sadhvi Prem Baisa Death Mystery

Advertiesment
Sadhvi Prem Baisa Death Mystery
Sadhvi Prem Baisa News : पाल गांव स्थित आरती नगर आश्रम में रहने वाली 25 वर्षीय कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत ने पूरे राजस्थान को हिलाकर रख दिया है। उनकी मौत को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। आखिर क्या थी मौत की वजह। मौत के बाद इंस्टाग्राम पर किया गया एक पोस्ट पूरे मामले को और रहस्यमय बना रहा है।

आखिर पोस्ट किसने किया? क्या यह महज संयोग था या इसके पीछे कोई साजिश? मीडिया खबरों के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। अब तक 48 लोगों से पूछताछ, 500 से ज्यादा पेज के बयान, 40 मोबाइल की कॉल डिटेल और 35 से ज्यादा फॉरेंसिक सैंपल जांचे जा चुके हैं।
ALSO READ: Bangladesh Politics : क्या Tarique Rahman का PM बनना भारत के लिए फायदेमंद? India-Bangladesh Relations में नई शुरुआत के संकेत

आखिर क्या हुआ उस दिन कि कुछ ही मिनटों में मौत!

मीडिया खबरों के मुताबिक 28 जनवरी की शाम साध्वी की तबीयत अचानक बिगड़ी। गले में खराश और जुकाम की शिकायत के बाद आश्रम में ही कंपाउंडर देवी सिंह को बुलाया गया। शाम 5.15 बजे इंजेक्शन लगाया गया, लेकिन कुछ ही मिनटों में हालत तेजी से बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में पाल रोड स्थित प्रेक्षा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 5.29 बजे पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नहीं मिला जहर तो क्या अस्थमा अटैक या इंजेक्शन का रिएक्शन

मीडिया खबरों के मुताबिक पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। आंतों में लालिमा मिलने से जहर की आशंका बढ़ी और विसरा सैंपल जांच के लिए भेजे गए।  राज्य एफएसएल की 11 दिन बाद आई रिपोर्ट में यह सामने आया है कि शरीर में कोई जहर नहीं मिला। अब जांच का फोकस अस्थमा अटैक या इंजेक्शन के रिएक्शन पर आ गया है। अब इंतजार मेडिकल बोर्ड की अंतिम रिपोर्ट का है, जो इस सनसनीखेज मौत के राज से पर्दा उठा सकती है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Seva Teerth : कर्तव्य, करुणा और India First का प्रतीक बनेगा सेवा तीर्थ, PM Modi का बड़ा संदेश