Publish Date: Fri, 13 Dec 2024 (12:21 IST)
Updated Date: Fri, 13 Dec 2024 (12:27 IST)
फतेहपुर में तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज : गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान फतेहपुर में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा यह चुरू में 3.1 डिग्री, करौली में 3.6 डिग्री, पिलानी में 4.0 डिग्री, संगरिया में 4.3 डिग्री, सीकर व सिरोही में 5.0 डिग्री, अलवर में 5.8 डिग्री, गंगानगर में 6.4 डिग्री व बीकानेर में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगभग पूरे राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी गई।
ALSO READ: Weather Update : कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी से वादियां हुईं गुलजार, उत्तर भारत में चमकी ठंड, दक्षिण में बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने की संभावना है। आगामी 2-3 दिन में राज्य के उत्तरी भागों व शेखावटी इलाके में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने व न्यूनतम तामपान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta