Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज्यसभा चुनाव : नवीन पटनायक ने किया बीजद के 4 प्रत्याशियों का ऐलान

हमें फॉलो करें राज्यसभा चुनाव : नवीन पटनायक ने किया बीजद के 4 प्रत्याशियों का ऐलान
, रविवार, 29 मई 2022 (18:38 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बीजू जनता दल (बीजद) से 4 उम्मीदवारों की रविवार को घोषणा की। बीजद ने 3 नए प्रत्याशियों- सुलता देव, मानस रंजन मंगराज और निरंजन बिशि के नामों की घोषणा की है।

इसके अलावा सस्मित पात्रा को दोबारा नामित किया गया है। राज्य में नवीन पटनायक नीत सरकार के पांचवें कार्यकाल की तीसरी वर्षगांठ वाले दिन यह घोषणा की गई।

ओडिशा से राज्यसभा के तीन सदस्यों- एन. भास्कर राव, प्रसन्न आचार्य और सस्मित पात्रा का कार्यकाल एक जुलाई को समाप्त होगा जबकि बीजद सदस्य सुभाष सिंह के इस्तीफे के कारण एक अन्य सीट खाली हुई है।

इस वर्ष मार्च में कटक नगर निगम के महापौर बनने के बाद सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था। राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे होगी।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमिलनाडु में महिलाओं पर बरसाए कोड़े, जानिए क्‍या है मामला...