Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कब है रक्षा बंधन, क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, कौन सा मंत्र बोलें राखी बांधते हुए

Advertiesment
हमें फॉलो करें कब है रक्षा बंधन, क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, कौन सा मंत्र बोलें राखी बांधते हुए
रक्षा बंधन का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है । इस बार 26 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। इस दिन बहन अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस बार रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 11 घंटे 26 मिनट का है।

इस रक्षा बंधन पर बहन सुबह 5:59 मिनट से शाम 17:12 मिनट तक राखी बांध सकती हैं।
 
यह भी कहा जा रहा है कि रक्षा बंधन के दिन इस बार भद्रा नहीं लग रहा है। इसलिए बहन शाम 5 बजकर 12 मिनट तक राखी बांध सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार रक्षा बंधन के दिन थाली सजाकर भाई की आरती उतारनी चाहिए।  इस मंत्र के साथ रक्षा बंधन मनाई जाती है। 
 
मंत्र 
येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।
 
अर्थ
जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली राजा बलि को बांधा गया था, उसी सूत्र से मैं तुम्हें बांधता हूं। हे रक्षे (राखी), तुम अडिग रहना। अपने रक्षा के संकल्प से कभी भी विचलित मत होना।
 
राखी बांधने का सर्वश्रेष्ठ मंगलमयी शुभ मुहूर्त
 
26 अगस्त को सुबह 7.43 से दोपहर 12.28 बजे तक
 
दोपहर 2.03 से 3.38 बजे तक


शुभ मुहूर्त
 
    प्रातः 7.43 से 9.18 तक चर
    प्रातः 9.18 से 10.53 तक लाभ
    प्रातः10.53 से 12.28 तक अमृत
    दोपहर: 2.03 से 3.38 तक शुभ
    सायं: 6.48 से 8.13 तक शुभ
    रात्रि: 8.13 से 9.38 तक अमृत

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

19 अगस्त 2018 का राशिफल और उपाय...