Publish Date: Sat, 21 Aug 2021 (15:55 IST)
Updated Date: Sat, 21 Aug 2021 (18:24 IST)
रक्षा बंधन का त्योहार श्राणव माह की पूर्णिमा को आता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार रक्षा बंधन का त्योहार 22 अगस्त 2021 रविवार को है। इस बार का रक्षाबंधन बहुत खास है। रक्षा बंधन के दिन ही इस त्योहार के अलावा भी और भी कुछ खास पर्व या दिवस होते हैं। आओ जानते हैं उनके बारे में।
1. प्रति वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा को रक्षा बंधन के अलावा दक्षिण भारत में नारियल पूर्णिमा मनाई जाती है।
2. श्रावण पूर्णिमा के दिन ही संस्कृति दिवस भी मनाया जाता है।
3. श्रावण पूर्णिमा के दिन ही श्रावणी उपाकर्म किया जाता है जिसमें जनेऊ बदली जाती है।
4. श्रावण पूर्णिमा के दिन ही दक्षिण भारत में नारियल पूर्णिमा का त्योहार मानते हैं।
5. श्रावण पूर्णिमा पर दक्षिण भारतीय लोग अबित्तम का पर्व मनाते हैं जिसे जनेऊ धारण करना और बदलान कहते हैं
6. इस दिन को ऋषि तर्पण का खास दिन भी कहा गया है।
7. इस दिन शिव का रुद्राभिषेक करने की परंपरा है। क्योंकि यह श्रावण माह का अंतिम दिन होता है।
8. रक्षा बंधन इस बार धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशी में चंद्रमा और गुरु रहेंगे जिसके चलते गज केसरी योग रहेगा। इसी दौरान शोभन योग भी रहेगा। 474 वर्ष बाद इस तरह के ग्रह योग बन रहे हैं।
9. इस दिन अमरनाथ यात्रा भी पूर्ण होती है। गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर यह श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होती है।
अनिरुद्ध जोशी
Publish Date: Sat, 21 Aug 2021 (15:55 IST)
Updated Date: Sat, 21 Aug 2021 (18:24 IST)