Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर नहीं बांध पा रहे हैं राखी तो जानिए फिर कब बांधें
Rakhi 2024: रक्षा बंधन पर राखी नहीं बांध तो फिर इस दिन राखी बांधें
Publish Date: Fri, 02 Aug 2024 (16:19 IST)
Updated Date: Fri, 02 Aug 2024 (17:22 IST)
Raksha Bandhan 2024: कई लोग हैं जो किसी कारण वश रक्षा बंधन पर राखी का त्योहार नहीं मना पाता हैं। कुछ भद्रा काल के कारण भी राखी का पर्व उस दिन नहीं मानते हैं। यदि आप भी रक्षा बंधन पर किसी कारणवश अपने भाई को राखी नहीं बांध पा रही हैं या भाई अपनी बहन से उस दिन राखी नहीं बंधवा पा रहा है तो इसके बाद 3 ऐसे दिन होते हैं जबकि आप राखी बंधवा सकते हैं। इस बार रक्षा बंधन 19 अगस्त 2024 सोमवार को रहेगा।
ALSO READ: Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन 2024 के शुभ मुहूर्त, जानें कब रहेगी भद्रा और पंचक
1. यदि रक्षा बंधन पर राखी नहीं बांध पा रहे हैं तो दूज के दिन आप राखी का त्योहार मना सकते हैं। इस दिन किसी भी शुभ मुहूर्त में आप राखी बांध सकते हैं। 21 अगस्त 2024 को दूज रहेगी।
2. चतुर्थी के दिन भी आप राखी का पर्व मना सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि चतुर्थी गुरुवार की नहीं होना चाहिए। शनिवार की हो तो अच्छी मानी जाती है। 22 अगस्त 2024 गुरुवार के दिन चतुर्थी रहेगी।
रक्षा बन्धन पर भद्रा काल:-
रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय- दोपहर 01:30 से।
रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ- सुबह 09:51 से 10:56 तक।
रक्षा बन्धन भद्रा मुख- सुबह 10:56 से दोपहर 12:37 तक।
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-
राखी बांधने का मुहूर्त : दोपहर 01:34:40 से 09:07:31 तक।
रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त : दोपहर 01:42:42 से 04:19:24 तक।
रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त : शाम 06:56:06 से 09:07:31 तक।
अन्य ज्योतिष मान्यता अनुसार:-
शुभ मुहूर्त : मध्याह्न 2:00 बजे से 6:55 मिनट तक।
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : मध्याह्न 3:30 से 6:45 मिनट तक।
पंचक : शाम 7:00 बजे से पंचक प्रारंभ होंगे। इसलिए शाम 7 के पहले ही राखी बांध लें।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें