Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज की वेबसाइट हैक, 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के लिखे गए नारे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Feroze Gandhi Degree College
, शुक्रवार, 22 जुलाई 2016 (16:04 IST)
रायबरेली। उत्तरप्रदेश के रायबरेली में शरारती तत्वों ने फिरोज गांधी कॉलेज की वेबसाइट हैक कर उस पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिख दिए।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने पुलिस में दर्ज की शिकायत में कहा है कि कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट में छेड़छाड़ कर उसमें देश विरोधी प्रचार सामग्री डाल दी गई है। 'पाकिस्तान जिंदाबाद' समेत कई अन्य तरह के नारे लिखे गए हैं। वेबसाइट हैक होने की जानकारी गुरुवार दोपहर को मिली थी। 
 
प्राचार्य डॉ. पांडेय की तहरीर पर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पिता फिरोज गांधी द्वारा स्थापित यह कॉलेज जिले का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित कॉलेज है। (वार्ता

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दयाशंकर की पत्नी ने दर्ज कराया मायावती के खिलाफ मुकदमा