Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रेमी के सामने 10 लोगों ने किया समुद्र तट पर 20 साल की युवती से गैंगरेप

Advertiesment
हमें फॉलो करें 10 people gangraped a girl in Odisha

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गंजाम , मंगलवार, 17 जून 2025 (12:05 IST)
10 people gangraped a girl in Odisha: ओडिशा में गंजाम जिले के गोपालपुर बीच पर रविवार रात एक 20 वर्षीय युवती के साथ उसके प्रेमी के सामने ही गैंगरेप किया गया। 10 की संख्या में आए आरोपियों ने पीड़िता के प्रेमी के हाथ-पांव बांध दिए थे, फिर उसके सामने ही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ गोपालपुर बीच पर एक सुनसान स्थान पर बैठी थी, उसी समय 3 मोटर साइकिलों पर सवार होकर 10 लोग आए और उन्होंने लड़की के प्रेमी को पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उन सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। 
 
रविवार रात की है घटना : पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना तब हुई जब रविवार रात पीड़िता अपने प्रेमी के साथ रज पर्व मनाने के लिए गोपालपुर बीच पर गई थी। वे वहां एक सुनसान जगह पर बैठे थे, तभी करीब 10 युवकों का समूह वहां पहुंचा। आरोपियों ने पहले उनकी तस्वीरें खींची और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। बाद में सभी ने बारी-बारी से युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। 
 
आरोपियों से पूछताछ : घटना के बाद पीड़ित युवती अपने दोस्त के साथ गोपालपुर पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और तत्काल एक्शन लेते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है साथ ही पीड़िता और आरोपियों की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। 
 
बहरामपुर के एसपी सरवन विवेक एम ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। सभी आरोपी बालिग हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत को अरब नहीं बनने देंगे, IAS अफसर नियाज खान का विवादित ट्वीट, अरब को भारत के मुसलमानों से लेना देना नहीं