Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10 साल के लड़के ने पुलिस को किया कॉल, विमान में बम की धमकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें maharashtra police
, शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (15:28 IST)
Mumbai News : मुंबई पुलिस को शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान में बम रखे होने की धमकी भरी कॉल मिली। बाद में पता चला कि महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक 10 वर्षीय लड़के ने यह फर्जी कॉल की थी।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर-112 पर एक कॉल प्राप्त हुई जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान में बम रखा है।'
 
पुलिस ने कॉल करने वाले को ढूढ़ने की कोशिश की और पता चला कि कॉल सतारा जिले से एक 10 वर्षीय लड़के ने की थी। यह एक फर्जी कॉल निकली।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पता चला कि वह लड़का कुछ गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिमाचल में फटे बादल, NDRF ने 50 से अधिक लोगों को बचाया