Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग से 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दु:ख

हमें फॉलो करें अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग से 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दु:ख
, शनिवार, 6 नवंबर 2021 (20:12 IST)
अहमदनगर/ नई दिल्ली। महाराष्ट्र में अहमद नगर के सिविल अस्पताल में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से 11 मरीजों की मौत हो गई और 7 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर बनी है। अहमदनगर के जिलाधिकारी राजेंद्र भोंसले ने फोन पर बताया कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ।
 
अस्पतालकर्मियों ने यहां बताया कि आग करीब 11.30 बजे लगी और देखते ही देखते पूरे गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में फैल गई। कक्ष में करीब 25 कोविड मरीज भर्ती थे। दमकल की 7 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल कर्मी की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा कि अहमदनगर (महाराष्ट्र) के सिविल अस्पताल में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदनगर अस्पताल में आग लगने से हुए हादसे में मरीजों की मौत पर दुख जताया है। मोदी ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 
शाह ने कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारियों ने बताया कि मरीजों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
 
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुश्रीफ अहमद नगर के संरक्षक मंत्री है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पटाखे के विस्फोट से बच्चे की दर्दनाक मौत, गिलास में रखकर जलाया था पटाखा