Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बांग्लादेशी आतंकी समूह अंसार उल इस्लाम के 12 'जिहादी' गिरफ्तार

हमें फॉलो करें बांग्लादेशी आतंकी समूह अंसार उल इस्लाम के 12 'जिहादी' गिरफ्तार
, शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (00:12 IST)
मोरीगांव/बारपेटा/गुवाहाटी। असम के बारपेटा और मोरीगांव जिलों से 12 'जिहादियों' को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेशी आतंकी समूह अंसार-उल-इस्लाम के साथ उनके संबंध हैं। उनमें से 7 पर संदेह है कि वे संगठन के लिए संपर्क सूत्र का काम करते थे।
 
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उनमें से सात पर संदेह है कि वे संगठन के लिए संपर्क सूत्र का काम करते थे और उन्हें मोरीगांव जिले से पकड़ा गया।
 
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित अभियान में आतंकवाद के दो प्रमुख मॉड्यूल का खुलासा  किया गया है।(भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP में 39 स्कूली बच्चों को एक ही सीरिंज से लगाई Corona Vaccine, जिला टीकाकरण अधिकारी निलंबित